स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन

Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :18 Apr 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन

रनिया प्रखंड के तोकेन पुलिस पिकेट में स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को रनिया प्रखंड के तोकेन पुलिस पिकेट में स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन उपाधीक्षक डॉक्टर आनंद किशोर उरांव ने किया. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि रक्तदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है. सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए. उन्होंने पुलिस जवानों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. काउंसलर निशांत झा ने जवानों को रक्तदान के फायदे बताया. शिविर में शिविर में कुल 18 जवानों की स्वास्थ्य जांच की गयी. वहीं चार जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. रक्तदान करने वाले में चंदन दास, श्रीराम यादव, रामकृष्ण यादव, चंद्रदेव महतो शामिल हैं. शिविर को सफल बनाने में पूनम भेंगरा, सुजीत नाग, सुषमा कुजूर, सुनीता देवी आदि का योगदान रहा.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola