सोनाहातू में रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न , प्रेम होटल एनएच-33 विजेता

Updated:
विज्ञापन
सोनाहातू में रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट  संपन्न , प्रेम होटल एनएच-33 विजेता

प्रखंड के सोनाहातू थाना मैदान में शनिवार को रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सोनाहातू. प्रखंड के सोनाहातू थाना मैदान में शनिवार को रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फुटबॉल टूर्नामेंट में 16 टीम ने भाग लिया. टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी, समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद महतो, संजय कुमार महतो, भीम मंडल, फनी भूषण सिंह मुंडा, विकास सिंह मुंडा, रूप कुमार साहू ने संयुक्त रूप से प्रथम विजेता प्रेम होटल एनएच-33 को 110001 रुपये व उपविजेता कुजूर फास-फुट नामकुम को 71001 रुपये तथा साकची स्पोर्टिंग ईचागढ़ तृतीय व चतुर्थ को 25000 -25000 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया. मौके को प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी ने कहा कि खेल आपसी भाईचारा के साथ आनेवाले भविष्य को आइना दिखाने का काम करता है. इस अवसर पर अध्यक्ष कार्तिक महतो, सचिव इंद्रदेव सिंह मुंडा, कोषाध्यक्ष माताशरण महतो, संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद महतो, श्याम कुमार महतो, अभिमन्यु महतो, बिशेश्वर महतो, गणेश महतो, नगेंद्र महतो, दीपक महतो, कालीपद महतो, लाल कृष्णा महतो, मिहिर महतो, कामेश्वर महतो, खंजन महतो, मुकेश महतो, रवि सांडील, उमापति महतो, बलराम सिंह मुंडा, सुधीर महतो, नरेंद्र हजाम, आशाराम महतो, राकेश महतो, बरूण महतो, जनक महतो, नितेश कुमार महतो, कार्तिक महतो आदि सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akhilesh Mahto

लेखक के बारे में

By Akhilesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola