थानों को सौंपे गये नये वाहन
Author Satish sharma
Updated:
विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा जिला पुलिस बल को उपलब्ध कराये गये वाहनों (बोलेरो ) को बुधवार को विभिन्न थाना को सौंपा गया.
विज्ञापन
खूंटी. राज्य सरकार द्वारा जिला पुलिस बल को उपलब्ध कराये गये वाहनों (बोलेरो ) को बुधवार को विभिन्न थाना को सौंपा गया. डीसी आर रॉनिटा एवं एसपी मनीष टोप्पो ने हरि झंडी दिखा कर बोलेरो को विभिन्न थाना के लिये रवाना किया. एसपी मनीष टोप्पो ने कहा कि थानों को नये वाहन के मिल जाने से गश्ती और अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी. मौके पर एएसपी क्रिस्तोफर केरकेट्टा, एसडीपीओ खूंटी वरुण रजक, डीएसपी, मुख्यालय अखिल कुजूर आदि उपस्थित थे. मालूम हो कि राजधानी में दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने इन वाहनों को अलग-अलग जिला पुलिस बलों को सौंपा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










