एसजीएफआइ शूटिंग चैंपियनशिप में खूंटी के रचित को रजत पदक

Updated:
विज्ञापन
एसजीएफआइ शूटिंग चैंपियनशिप में खूंटी के रचित को रजत पदक

खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के शूटर रचित रंजन प्रसाद ने अंडर-19 एयर राइफल ओपन साइट स्पर्द्धा में शानदार प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

खूंटी. भोपाल में पांच जनवरी से आठ जनवरी तक आयोजित 69वीं एसजीएफआइ शूटिंग चैंपियनशिप में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के शूटर रचित रंजन प्रसाद ने अंडर-19 एयर राइफल ओपन साइट स्पर्द्धा में शानदार प्रदर्शन किया है. रचित रंजन प्रसाद ने प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया. रचित रंजन प्रसाद की इस उपलब्धि से न केवल खूंटी जिला बल्कि पूरे झारखंड राज्य में गर्व और खुशी का माहौल है. उनकी सटीक निशानेबाज़ी, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के प्रशिक्षक अनुज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने रचित रंजन प्रसाद को उसकी सफलता के लिए बधाई दी है. क्लब ने उम्मीद जतायी कि रचित आगे भी राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola