झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा आज, खूंटी डीसी ने की तैयारी की समीक्षा

खूंटी के 14 परीक्षा केंद्रों में 4668 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे
खूंटी. झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक हुई. इसमें सभी 14 परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक के साथ उपायुक्त ने तैयारियों का समीक्षा की. उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जायेगी. जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित हैं. जिसमें 4668 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे. उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी पूर्ण रूप से सक्रिय रखें, मोबाइल का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. सभी इनविजिलेटर समय पर विभागीय नियमानुसार परीक्षा प्रारंभ करायें. उन्होंने परीक्षा की गोपनीयता बनाये रखने और दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया. परीक्षार्थियों के लिए सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं बहाल करने के लिए कहा. उपायुक्त ने सभी केंद्र अधीक्षक को अपने स्तर से सभी इनविजिलेटर को दिये गये निर्देशों की जानकारी देने और उन्हें सम्पूर्ण ब्रीफिंग करने का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पॉल सहित अन्य उपस्थित थे.
परीक्षा केंद्र में निषेधाज्ञा लागू
झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर खूंटी जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिनमें सीएम एसओई गर्ल्स प्लस टू मोहना टोली, डिस्टीक्ट सीएम एसओई चाईबासा रोड खूंटी, कैथरीन एकेडमी पेलोल, लोयोला इंग्लिष मीडियम स्कूल खूंटी, लोयोला हाई स्कूल खूंटी, लोयोला इंटर कॉलेज खूंटी, पीएम श्री लक्ष्मी नारायण प्लस टू हाई स्कूल मुरहू, आरसी बालक मध्य विद्यालय खूंटी, राजकीय मध्य सह उच्च विद्यालय अनिगड़ा, संत मेरी गर्ल्स हाई स्कूल मुरहू, स्वामी श्रद्धानंद डीएवी स्कूल खूंटी, उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल खूंटी, उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स मीडिल स्कूल खूंटी, उर्सुलाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल खूंटी शामिल है. परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्र में एसडीएम दीपेश कुमारी ने धारा 163 बीएनएसस के तहत निषेधाज्ञा लागू की है. इसके तहत परीक्षा के दिन 12 अप्रैल को सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक परीक्षा केंद्र और उसके 200 मीटर परिधि तक निषेधाज्ञा जारी रहेगी.
खूंटी के 14 परीक्षा केंद्रों में 4668 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे
सुबह छह से शाम सात बजे तक परीक्षा केंद्र और 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञाB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




