जिले में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

Edited by CHANDAN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल रक्तदान केंद्र में नर्सों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. मारवाड़ी युवा मंच नगर शाखा द्वारा मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल रक्तदान केंद्र में नर्सों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर अस्पताल की नर्सों ने केक काटा. वहीं मंच द्वारा नर्सों को उपहार दिया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से नीरू कुमारी, सीमा कुमारी, पूनम भेंगरा, सलोमी कंडुलना, आभा रानी, ब्राह्मणी हेंब्रोम, क्रेसेंसिया बागे, रितु मिंज, प्रेमलता खलखो, प्रिसिका होरो को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. मौके पर मंच के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रिंस अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष उदय भाला, नमिता अग्रवाल, सह सचिव आशीष अग्रवाल, पूर्व सचिव मुकुल पिपुरिया उपस्थित रहे.

अड़की में मना नर्स डे

अड़की के कल्याण अस्पताल सिटीजंस फाउंडेशन में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स डे मनाया गया. इस अवसर पर अस्पताल में कार्यरत सभी नर्सों ने केक काटा. वहीं डॉक्टरों ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. नर्सों के योगदान के लिए उनकी प्रशंसा किया. मौके पर डॉ किरण सिंह, डॉ नीरज मिश्र, डॉ सुनील सिंह, उॉ शुभाशीष चटर्जी, डॉ अभय कुमार, इंद्र प्रकाश, संदीप कुमार, शोभा देवी, पार्वती नाग, सुमीरा केरकेट्टा, अनिता टोप्पो, अनिमा प्रिया, मोनिका मदलसा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola