ePaper

केंद्रीय योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही राज्य सरकार, गोविंदपुर रोड स्टेशन के उद्घाटन समारोह में बोले दीपक बिरुआ

Updated at : 22 May 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News Amrit Bharat Station Yojna deepak birua arjun munda

पुनर्विकसित गोविंदपुर रोड के उद्घाटन समारोह में दीपक बिरुवा, अर्जुन मुंडा व अन्य. फोटो प्रभात खबर

Indian Railways News: झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि आज पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न में डूबा है. हम विकास का लंबा इतिहास लिखने जा रहे हैं. इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गोविंदपुर स्टेशन का पुनर्विकास 6.65 करोड़ की लागत से किया गया है. यह स्टेशन हटिया-राउरकेला लाइन पर स्थित है.

विज्ञापन

Indian Railways News| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रांची रेल मंडल के गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन का ऑनलाइन उदघाटन किया. इसको लेकर गोविंदपुर रोड स्टेशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि आज पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न में डूबा है. हम विकास का लंबा इतिहास लिखने जा रहे हैं. इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. इसके लिए उन्हें साधुवाद. उन्होंने कहा कि गोविंदपुर स्टेशन में जनभावनाओं को देखते हुए आने वाले समय में अधिक से अधिक ट्रेनों का ठहराव हो, यह रेलवे सुनिश्चित करे. राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को क्रियान्वयन कर रही है. राज्य में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना चलायी जा रही है. इसे और बेहतर किया जायेगा.

देश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है : अर्जुन मुंडा

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रिकॉर्ड समय में गोविंदपुर स्टेशन को पुनर्विकसित किया गया है. यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है, जो भविष्य के भारत के निर्माण का कार्यक्रम है. देश सभी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. यही कारण है कि देश की सीमाएं आज सुरक्षित हैं. सामरिक दृष्टि से भारत सक्षम हो, इसको लेकर सड़क, रेल, तकनीक, शिक्षा व स्वास्थ्य योजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहे हैं.तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि पहले गोविंदपुर छोटा स्टेशन था. अब यह बड़ा व विकसित स्टेशन हो गया है. देश आगे बढ़ रहा है और विकसित हो रहा है. आने वाले दिनों में और अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि पुनर्विकास का कार्य रिकॉर्ड समय में हुआ है. वर्ष 2047 तक देश का स्वरूप बदल जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब और ग्रामीण इलाकों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

6.65 करोड़ रुपए से किया गया पुनर्विकास : डीआरएम

डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गोविंदपुर स्टेशन का पुनर्विकास 6.65 करोड़ की लागत से किया गया है. यह स्टेशन हटिया-राउरकेला लाइन पर स्थित है. यह रांची, खूंटी और राउरकेला जैसे बड़े शहरों से जुड़ाव सुनिश्चित करता है. इस अवसर पर एडीआरएम हेमराज मीणा, डीडीसी श्याम नारायण राम, सीनियर डीसीएम शुचि सिंह, बीडीओ स्मिता नागेशिय, अंचल अधिकारी वंदना भारती, जेडआरयूसीसी के संदीप नागपाल, अरुण जोशी व रेलवे के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आधुनिक सुविधाओं से लैस है रेलवे स्टेशन

गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो गया है. यहां अब यात्रियों को नयी स्टेशन बिल्डिंग, आधुनिक वास्तुकला, प्रतीक्षालय, कंप्यूटरीकृत टिकट बुकिंग काउंटर, हाई लेवल प्लेटफॉर्म, शेड का निर्माण, फुटओवर ब्रिज, रैंप और लिफ्ट, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष रैंप, रेलिंग, शौचालय, स्वच्छ और शुद्ध पेयजल, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि की सुविधा मिलेगी. वहीं, पार्किंग एरिया व एप्रोच रोड भी विकसित किये गये हैं.

विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. इसमें आलिय परवीन, निशिता साहू, राघव सम्राट, भैरवी यादव, आर्यन उरांव, सना परवीन, फूलमनी होरो, कुमुद कुमारी, नितिका होरो, खुशबू, अनिमा व छाया कुमारी को सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें

PHOTOS: नये भारत की सशक्त तस्वीर है गोविंदपुर रोड स्टेशन, बोले राज्यपाल संतोष गंगवार

520 बेड वाले आदिवासी छात्रावास का भूमि पूजन करने के बाद बोले हेमंत सोरेन- छात्र-छात्राओं को देंगे सभी संसाधन

हेमंत सोरेन कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, अल्पसंख्यक स्कूलों के छात्रों को मुफ्त किताबें, आउटसोर्सिंग स्टाफ को आरक्षण का लाभ

Weather Alert: 23, 24, 25, 26, 27 और 28 मई तक झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola