विद्या विहार स्कूल में हिंदी व अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता

विद्या विहार पब्लिक स्कूल, तोरपा में मंगलवार को हिंदी एवं अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
तोरपा. विद्या विहार पब्लिक स्कूल, तोरपा में मंगलवार को हिंदी एवं अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सुंदर लेखन, भाषा के प्रति रुचि एवं लेखन कौशल का विकास करना था. प्रतियोगिता कक्षावार आयोजित की गयी. प्रत्येक कक्षा से एक-एक विद्यार्थी का चयन किया गया था. अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता में करुणा डोडराय, सागर टोपनो, प्रसून टोपनो, अनुष्का कुमारी, मेरी गोरोती, जॉय सिप्रियन आइंद, कल्पना गुड़िया, अंबिका गुड़िया, एलिन कंडुलना, तेरेसा बोदरा एवं एमी अलीशा आइंद विजयी रहे. हिंदी लेखन प्रतियोगिता में स्वीटी हेमरोम, सागर टोपनो, शिफा तबस्सुम, अनुष्का कुमारी, रिमझिम कुमारी, आव्या जोजो, अमन आदित्य आइंद, कल्पना गुड़िया, पायल कुमारी, स्टेसी युवा आइंद एवं रुचि सिंह विजयी रहे. विद्यालय के प्राचार्य सेबेस्तियन घान ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुंदर हस्तलेखन व्यक्तित्व का दर्पण होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




