पृथ्वी दिवस पर छात्राओं को किया गया जागरूक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और मुरहू पुलिस ने संयुक्त रूप से पृथ्वी दिवस मनाया.
खूंटी. मुरहू के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और मुरहू पुलिस ने संयुक्त रूप से पृथ्वी दिवस मनाया. इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं को कानूनी जानकारी दी गयी. एलएडीसीएस असिस्टेंट निखिल कुमार मेहता व मुरहू थाना प्रभारी नॉवेल गोडविन केरकेट्टा ने छात्राओं को संबोधित किया. छात्राओं को पोक्सो एक्ट, महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराध, नषापान, सड़क दुर्घटना, मानव तस्करी, डायन कुप्रथा और डायल 112 के संबंध में भी जानकारी दी गयी. मौके पर पीएलवी अगस्त नायक, शिल्पा कुमारी और स्कूल की छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










