कर्रा में जंगली हाथी के हमले में किसान की मौत

Updated:
विज्ञापन
कर्रा में जंगली हाथी  के हमले में किसान की मौत

जंगली हाथी के हमले में एक किसान जेवियर होरो ऊर्फ चुयू होरो की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कर्रा. थाना क्षेत्र की मास्को पंचायत अंतर्गत डहकेला गांव में शनिवार को जंगली हाथी के हमले में एक किसान जेवियर होरो ऊर्फ चुयू होरो की मौत हो गयी. वह मास्को गांव का रहनेवाला था. जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह 11 बजे जेवियर अपने खेत में लगाए गरमा धान की देखरेख करने गया था. इसी बीच पास के जंगल से निकलकर एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया. हाथी ने जेवियर को अपनी सूंड में लपेटकर कई बार जमीन पर पटक दिया. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पाकर जरियागढ़ थाना की पुलिस वहां पहुंची. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजवाया.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola