संत जोसेफ कॉलेज में पृथ्वी दिवस मनाया गया

पृथ्वी दिवस के अवसर पर संत जोसेफ काॅलेज तोरपा के भूगोल विभाग में बुधवार को कार्यक्रम किया गया.
तोरपा. पृथ्वी दिवस के अवसर पर संत जोसेफ काॅलेज तोरपा के भूगोल विभाग में बुधवार को कार्यक्रम किया गया. इसकी शुरुआत प्राचार्य फादर गैबीरियल सुरीन ने दीप जलाकर की. छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित भाषण प्रतियोगिता एवं नाटक का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल भी प्रस्तुत किया. छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया. भूगोल विभाग अध्यक्ष सहायक प्राध्यापक संध्या बिन्हा, सहायक प्राध्यापक अशोक तिर्की, रजनी हेमरोम, रवि पाॅल एक्का, हिंदी विभागाध्यक्ष सहायक प्राध्यापक वंदना कुस्मिता बेक, सहायक प्राध्यापक नैन्सी तोपनो आदि उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




