भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी थे बाबा साहेबः उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी थे बाबा साहेबः उपायुक्त

माहरणालय परिसर में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर जिला प्रशासन ने उन्हें नमन किया.

विज्ञापन

खूंटी. भारतीय संविधान के निर्माता, समाज सुधारक और भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की मंगलवार को जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया. समाहरणालय परिसर में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर जिला प्रशासन ने उन्हें नमन किया. उपायुक्त आर रॉनिटा की अगुवाई में अधिकारियों ने उनके चित्र में माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी थे, बल्कि वे एक प्रखर अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और समाज सुधारक भी थे. उन्होंने जीवन भर सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष किया और समता, स्वतंत्रता तथा बंधुत्व पर आधारित समाज की स्थापना के लिए कार्य किया. उनका सम्पूर्ण जीवन वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने और समाज में न्यायसंगत व्यवस्था स्थापित करने के लिए समर्पित रहा. उपायुक्त ने बाबा साहेब के योगदानों को याद किया. वहीं सभी को उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा. कहा कि डॉ आंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र के मूल्यों का प्रतीक है. वे आज भी सभी के प्रेरणास्रोत हैं. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम, डीसीएलआर अरविंद ओझा, नजारत उप समाहर्ता कोमल कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, कार्यपालक दंडाधिकारी बिपिन कुमार विश्वास सहित अन्य उपस्थित थे.

डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयीB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola