एनटीए (नीट) यूजी परीक्षा को लेकर डीडीसी ने किया बैठक

डीडीसी आलोक कुमार ने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की.
खूंटीः जिले में एनटीए (नीट) यूजी परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर गुरुवार को डीडीसी आलोक कुमार ने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की. बैठक में उन्होंने परीक्षा की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पॉल चौधरी ने बताया कि परीक्षा तीन मई 2026 को होगी. जिले में 154 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे. इसके लिए पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, खूंटी को परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया है. बैठक में डीडीसी ने परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने और परीक्षा को कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










