तोरपा में ज्वेलरी शॉप और शराब दुकान चोरी का खुलासा, अंतरजिला चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी और गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी और गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

तोरपा में ज्वेलरी शॉप और शराब दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। अंतरजिला गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन

खूंटी: तोरपा 18 जुलाई को ज्वेलरी शॉप और शराब दुकान में चोरी के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है. पुलिस ने चोरी करने के आरोप में अंतरजिला चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण, शराब, ताला काटने वाला कटर एवं चोरी में प्रयुक्त चेनल बरामद किया गया है.

इस संबंध में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तोरपा में चोरी किये गये आभूषणों को बेचने के लिए आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिले में घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम ने पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर रोड निवासी दीपक कुमार सिंह उर्फ कल्लू सरकार (36), मानगो थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती निवासी मो अफरोज (34), वर्मा माइंस थाना क्षेत्र के वर्मा माइंस कैरेज कॉलोनी निवासी बाबू पिल्ले (44) तथा आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझी टोला निवासी अजय शर्मा (41) शामिल हैं. पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान एवं शराब दुकान में चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर चोरी के आभूषण, शराब, ताला काटने वाला कटर तथा अन्य सामान बरामद किया गया. पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, इनकी गिरफ्तारी से खूंटी जिले के अलावा रांची जिले के दो तथा सरायकेला-खरसावां जिले के एक ज्वेलरी चोरी कांड का भी उद्भेदन हुआ है. उन्हें गिरफ्तार करने में तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार, पुअनि फुलमनी टोप्पो, मनीष कुमार, राजीव कुमार तुरी और सशस्त्र बल शामिल थे.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola