मुरहू के डेहकेला में देर रात घर में घुस कर अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घायल

Updated:
विज्ञापन
मुरहू के डेहकेला में देर रात घर में घुस कर अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घायल

मुरहू थाना क्षेत्र के डेहकेला गांव में शनिवार की रात लगभग दस की संख्या में अपराधियों ने एक घर पर हमला कर दिया.

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र के डेहकेला गांव में शनिवार की रात लगभग दस की संख्या में अपराधियों ने एक घर पर हमला कर दिया. जिसमें अपराधियों के गोली चलाने पर एक व्यक्ति रूसु अहीर घायल हो गया. गोली उसके पैर में लगी है. उसका सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं ग्रामीणों ने एक अपराधकर्मी को धर-दबोचा. जिसकी पहचान पास के ही गांव पंगुरा निवासी खुदीराम ओड़ेया के रूप में की गयी है. ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट की. जिसमें वह घायल हो गया. उसका पुलिस की निगरानी में सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. खुदीराम ने बताया कि मुरहू निवासी जोहन मुंडू ने उसे डेहकेला गांव जाने के लिए कह कर ले गया. इस दौरान उन्होंने शराब भी पी. वे अलग-अलग पांच बाइक में लगभग दस की संख्या में थे. जिसमें उनके साथ जामोर गांव निवासी बुधू पूर्ति, मुरहू निवासी जोन मुंडू, सालेहातू निवासी विजय लोहरा, पीड़ीहातू गुलशन मुंडा सहित अन्य शामिल थे. खुदीराम सागर ओड़ेया के साथ बाइक में सवार था. उसने बताया कि उसे जानकारी नहीं थी कि क्या होने वाला है. जब वे सभी डेहकेला पहुंचे तो वहां उनके साथियों ने केदार अहीर के घर पर हमला कर दिया. जिसमें एक अपराधी ने गोली भी चलायी. जो केदार के बेटे रूसु को लगी. इसके बाद परिवार के सदस्य उनसे भिड़ गये. जिसके बाद सभी अपराधी वहां से भाग निकले लेकिन खुदीराम पकड़ा गया. जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गयी. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक, मुरहू थाना प्रभारी नॉवेल गॉडविन केरकेट्टा और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे. उन्होंने खुदीराम ओड़ेया को ग्रामीणों के चंगुल से बचा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं रूसु को भी इलाज के लिए भेजा. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. रविवार को एफएसएल की टीम ने घटना स्थल की जांच की. खबर लिखे जाने तक घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि डकैती के मकसद से हमला किया गया था. इस संबंध में एसडीपीओ वरुण रजक ने कहा कि अभी जांच की जा रही है. जल्द ही इस संबंध में जानकारी दी जायेगी.

पांच बाइक पर सवार 10 की संख्या में आये थे अपराधी

हाथापाई में लोगों ने एक अपराधी को दबोचा, की पिटाई

आशंका है कि डकैती करने आये थे हथियारबंद अपराधी

रविवार को घटनास्थल की एफएसएल की टीम ने की जांचB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola