कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष मिले परिजनों से

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष मिले परिजनों से

खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने शनिवार को पड़हा राजा सोमा मुंडा के परिजनों से मुलाकात की.

विज्ञापन

खूंटीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने शनिवार को पड़हा राजा सोमा मुंडा के परिजनों से मुलाकात की. वहीं उसी दिन डोड़मा में हुई सड़क दुर्घटना में मृत सुनील भेंगरा और फादर के सह कर्मी के घर जाकर परिजनों को सांत्वना प्रदान किया. वहीं एसपी मनीष टोप्पो से मुलाकात कर सोमा मुंडा को गोली मारने वाले अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने का भी मांग की. मौके पर महिला प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो, कांग्रेस खूंटी जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग, प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता, कुणाल कमल कच्छप, इमरान खान, प्रवीण कर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola