तोरपा में प्रमुख ने कंबल वितरण किया

Published by : SATISH SHARMA Updated At : 13 Jan 2026 6:18 PM

विज्ञापन

कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख रोहित सुरीन ने की.

विज्ञापन

तोरपा. प्रखंड की तोरपा पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर एक में मंगलवार को कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख रोहित सुरीन ने की. कड़ाके की ठंड के बीच गरीब, असहाय और बुजुर्गों को राहत देने के उद्देश्य से कोटेंगसेरा गांव में कंबल का वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय तोरपा द्वारा प्रखंड की 16 पंचायतों के लिए कंबल उपलब्ध करा दिया गया है. प्राथमिकता के आधार पर जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचाया जायेगा. मौके पर वार्ड सदस्य आशावंती तोपनो, एनेम होरो सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे. कंबल पाकर पंचायत के गरीब व जरूरतमंद लोग काफी खुश दिख रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola