तोरपा से जागरूकता रथ रवाना किया गया
Author Satish sharma
Updated:
विज्ञापन

मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को जागरूकता रथ को रवाना किया गया.
विज्ञापन
तोरपा. सघन मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, सिनी संस्था एवं रेफरल अस्पताल तोरपा द्वारा प्रखंड में चलाये जा रहे मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को जागरूकता रथ को रवाना किया गया. रेफरल अस्पताल परिसर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनुमिता रानी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया. मलेरिया जागरूकता रथ तोरपा प्रखंड के सबसे अधिक मलेरिया प्रभावित इलाके में मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करेगी. इस दौरान लोगों को एचपीवी टीका के प्रति भी जागरूक करेगी. मौके पर सिनी संस्था के अब्बास, अनिल, संदीप और स्वास्थ्य विभाग से आशीष वर्मा, अमर पूर्ति एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










