अफीम की खेती रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

जिले में अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए जिला पुलिस पहले से अभियान छेड़ दी है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
जिले में अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए जिला पुलिस पहले से अभियान छेड़ दी है. इसके तहत लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. अभियान के तहत गुरुवार को अड़की थाना क्षेत्र के तिनतिला, कोवा, कोपे, चाराडीह, बेडाहातू में ग्रामसभा में पुलिस पहुंची. ग्रामसभा में पुलिस ने ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती नहीं करने की अपील की. उन्हें अफीम की खेती के दुष्परिणाम और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. इससे पहले बुधवार को खूंटी थाना क्षेत्र के पोसेया, जामडीह और जिलिंगा में अभियान चलाया गया. वहीं अड़की थाना क्षेत्र के हेमरोम बाजार, कर्रा के सोनमेर मेला और रनिया के गड़सिदम इंद मेला में भी पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया था. एसपी मनीष टोप्पो के निर्देश पर जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










