आम्रेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के किये गये इंतजाम

मेला के उद्घाटन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री, खूंटी विधायक सहित अन्य | Prabhat Khabar Network
खूंटी के आम्रेश्वर धाम में श्रावणी मेले की शुरुआत हुई। अर्जुन मुंडा ने उद्घाटन किया और श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
खूंटी: अंगराबारी स्थित आम्रेश्वर धाम में गुरुवार से श्रावणी मेले की शुरुआत हुई. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने मंदिर परिसर में नारियल फोड़ कर व पौधरोपण कर मेले का उद्घाटन किया. इसके बाद दोनों नेताओं ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की, शिवलिंग पर जल अर्पित किया और क्षेत्र व देश की सुख-समृद्धि की कामना की.
उन्होंने श्रद्धालुओं को पवित्र श्रावण मास की शुभकामनाएं भी दीं. अर्जुन मुंडा ने कहा कि आम्रेश्वर धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है और श्रावण माह पूरे देश में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाता है. उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने की अपील करते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाये रखें.
बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि पूरे सावन माह श्रद्धा और भक्ति के साथ मेले का आयोजन होगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं. प्रत्येक सप्ताह मंदिर परिसर को अलग-अलग आकर्षक सजावट से सजाया जायेगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का अनुभव हो सके.
क्षतिग्रस्त पेलोल पुल के शीघ्र निर्माण की मांग
अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने खूंटी-सिमडेगा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पेलोल पुल के शीघ्र निर्माण की मांग भी उठाई. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क है और अंगराबारी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख मार्ग है. सरकार को टास्क फोर्स गठित कर जल्द पुल निर्माण कराना चाहिए, ताकि आम लोगों और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल सके.आम्रेश्वर धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










