सड़क दुर्घटना में पूर्व जिप अध्यक्ष के ससुर की मौत, घर में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची-टाटा NH-33 पर बुंडू के पास सड़क दुर्घटना में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा के ससुर सुखराम मुंडा की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा।

विज्ञापन

बुंडू: रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर बुंडू थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बुंडू शाखा के समीप सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय सुखराम मुंडा की मौत हो गई. वे बारेडीह गांव के निवासी थे. घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुखराम मुंडा बैंक के काम से जा रहे थे, तभी इग्निस कार (जेएच01सीएस7612) की चपेट में आ गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही बुंडू पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया तथा कार को जब्त कर थाना ले आयी. मृतक पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा के ससुर थे. घटना से गांव में शोक है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola