रामतोलया ने मारी बाजी, जिला स्थापना दिवस हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता

Updated:
विज्ञापन

बिरसा कॉलेज हॉकी मैदान में खिलाड़ी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी में जिला स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला रामतोलया टीम ने जीत लिया. मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों के लिए नई सुविधाओं का वादा किया.

विज्ञापन

खूंटी. जिला स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसा कॉलेज हॉकी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को खेला गया. प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबला तोरपा के बुड़का सीसीटोली और कामडारा की रामतोलया टीम के बीच हुआ. इसमें रामतोलया ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

विजेता और उपविजेता टीम पुरस्कृत

मुख्य अतिथि खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.

खिलाड़ियों के लिए बनेगा आउटडोर स्टेडियम

विधायक ने बताया कि एसएस प्लस टू हाई स्कूल परिसर में आउटडोर स्टेडियम और आदिवासी प्रशिक्षण भवन बनाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है. इनके निर्माण से क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं को खेल एवं प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा मिलेगी.

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया सहित अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola