हरतालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, शिव-पार्वती की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य

Updated:
विज्ञापन

महादेव मंडा में तीज को लेकर पूजा के लिए पहुंची सुहागिन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरतालिका तीज के पावन अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की. घरों में विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा की गई, जबकि बाजारों में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह दिखा.

विज्ञापन

खूंटी. हरतालिका तीज के अवसर पर सोमवार को जिलेभर में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा. सुबह स्नान के बाद महिलाओं ने नये वस्त्र और आभूषण धारण किये. इसके बाद घरों में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन

सामूहिक रूप से सुनी तीज व्रत कथा

कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज पूजा की और व्रत कथा सुनी. पूजा के दौरान भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी. इसके बाद फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा, मिठाई सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गयी. महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना की.

बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

तीज को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा. रविवार से ही बाजारों में खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गयी थी. सोमवार को भी पूजा सामग्री, फल, मिठाई, साड़ी, चूड़ी, मेहंदी और शृंगार प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही. महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचायी और सोलह शृंगार कर पर्व मनाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola