19 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों को दी जायेगी कृमि की दवाः बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
19 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों को दी जायेगी कृमि की दवाः बीडीओ

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत सोमवार को कर्रा में बीडीओ स्मिता नगेशिया की अध्यक्षता में बीएलटीएफ की बैठक हुई.

विज्ञापन

कर्रा. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत सोमवार को कर्रा में बीडीओ स्मिता नगेशिया की अध्यक्षता में बीएलटीएफ की बैठक हुई. इसमें सीडीपीओ, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका, बीईईओ और बीपीओ शामिल हुए. बैठक में बीडीओ ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत 15 सितंबर को सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों को दवा खिलायी जायेगी. यह कार्यक्रम सभी निजी विद्यालयों में भी होगा. जिसमें बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा दी जायेगी. उन्होंने कहा कि उक्त तिथि को बच्चे खाना खाकर स्कूल आयेंगे. इसके लिए 14 सितंबर को सभी विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा. उक्त तिथि को जो बच्चे किसी कारणवश छूट जातें हैं, तो उन्हें 19 सितंबर को मॉपअप राउंड में दवा दी जायेगी. मॉपअप राउंड में वैसे बच्चों को भी दवा दी जायेगी जो स्कूल नहीं आते हैं. बीडीओ ने कहा कि हर हाल में लक्ष्य को पूरा करें. इसके लिए 12 और 13 सितंबर को प्रखंड स्तर पर शिक्षक और सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा.

सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 सितंबर को दी जायेगी कृमि मुक्ति की दवाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola