जिला स्तरीय सम्मेलन करेगी आजसू पार्टी, बनाया कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
जिला स्तरीय सम्मेलन करेगी आजसू पार्टी, बनाया कार्यक्रम

आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष जयकांत कश्यप की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

खूंटी. आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष जयकांत कश्यप की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सबसे पहले बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. बैठक में आजसू पार्टी के आगामी कार्यक्रम का स्वरूप तैयार किया गया. इस अवसर पर खूंटी जिला के सभी प्रखंड में प्रखंड प्रभारी, पंचायत प्रभारी, वार्ड प्रभारी नियुक्त कर उनका जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित युवा आजसू से प्रताप सिंह और रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव ने आजसू कार्यकर्ताओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर आगामी युवा आजसू महाधिवेशन के लिए दिनेश महतो को युवा आजसू जिला प्रभारी बनाया गया. मौके पर वीरेंद्र गंझू, पंकज कुमार, संतोष सिंह, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार महतो, अरुण कुमार, नितेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola