होली में बिजली-पानी की नहीं होगी कटौती, मिलेगा भरपूर : एसडीओ

Updated at : 10 Mar 2025 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
होली में बिजली-पानी की नहीं होगी कटौती, मिलेगा भरपूर : एसडीओ

खूंटी थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें होली 15 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया. होली के दौरान शांति और सौहार्द बनाये रखने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में 15 मार्च को होली मनाने का निर्णय

प्रतिनिधि, खूंटी

खूंटी थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें होली 15 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया. होली के दौरान शांति और सौहार्द बनाये रखने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर जीतेंद्र कश्यप ने बताया कि इस वर्ष 13 मार्च को होलिका दहन होगा. शहर के प्रमुख 12 स्थानों पर होलिका दहन होगा. खूंटी के महात्मा गांधी धर्मशाला में खूंटी के बड़ाइक परिवार की अगुवाई में होलिका दहन होगा. उन्होंने कहा कि होलिका दहन के अगले दिन होली मनाया जाना चाहिए, लेकिन पंचांग को देखते हुए 15 मार्च को पूरे खूंटी में उत्साहपूर्वक होली मनायी जायेगी. इस दौरान सभी समुदाय के लोगों ने आपसी सौहार्द में त्योहार मनाने का निर्णय लिया. एसडीओ दीपेश कुमारी ने नगर पंचायत, बिजली विभाग, पेयजल विभाग को सभी सुविधाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. पेयजल के लिए नेताजी चौक और भगत सिंह चौक में टैंकर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. किसी प्रकार की घटना या आकस्मिक स्थिति पर तत्काल पुलिस को या उन्हें सूचना प्रदान करें. बाइक की ओवर स्पीडिंग को रोकने का निर्देश दिया. वहीं, आकस्मिक स्थित के लिए अग्निशमन और एंबुलेंस को रेडी मोड में रहने के लिए कहा गया. एसडीपीओ वरुण रजक ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करें. वहीं, आपसी सौहार्द बनायें रखें. बैठक के बाद सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. मौके पर बीडीओ ज्योति कुमारी, सीओ एसपी आर्य, थाना प्रभारी मोहन कुमार सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे.

शहर में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

शांति समिति की बैठक में एसडीओ दीपेश कुमारी ने शहर की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की. इसमें उन्होंने बताया कि शहर के मेन रोड में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए मापी कर ली गयी है. मापी से बाहर सामान रखने पर जब्त किया जायेगा. एसडीओ ने कहा कि अभियान होली के बाद चलाया जायेगा. बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पानी लिकेज, खराब सड़क, खराब स्टीट लाइट, कचरा उठाव सहित अन्य की भी जानकारी ली. वहीं, शहर की समस्याओं को लेकर नगर पंचायत की एक अलग से बैठक करने का भी निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola