तजना नदी सूखी, क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत
Updated at : 04 Jun 2017 3:26 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : भीषण गरमी के कारण खूंटी का तजना नदी बियर का पूरा पानी सूख गया है. जिस कारण खूंटी शहर में पेयजलापूर्ति शनिवार से ठप हो गया है. सुबह में नलों से पानी महज चंद बाल्टी ही लोगों को मिले. स्थिति ऐसी बन गयी है कि अब बरसात के पानी के बिना बियर में […]
विज्ञापन
खूंटी : भीषण गरमी के कारण खूंटी का तजना नदी बियर का पूरा पानी सूख गया है. जिस कारण खूंटी शहर में पेयजलापूर्ति शनिवार से ठप हो गया है. सुबह में नलों से पानी महज चंद बाल्टी ही लोगों को मिले. स्थिति ऐसी बन गयी है कि अब बरसात के पानी के बिना बियर में जलजमाव संभव नहीं है. जानकारी मिलते ही एसडीओ प्रणव कुमार पाल ने खूंटी के तजना बियर का निरीक्षण किया. पाया गया कि जलजमाव के लिए बने बियर में पानी नहीं के बराबर है.
सफाई कार्य शुरू : एसडीओ के निर्देश पर तजना बियर में जमे मिट्टी व कीचड़ की सफाई के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू हो चुका है. नगर पंचायत उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि सफाई कार्य में दो पोकलेन व जेसीबी मशीन, कई डंपर व ट्रैक्टर लगाये गये हैं. विभाग की पूरी कोशिश बियर में जमे पानी को सूख चुके इंटेकवेल में पहुंचाना है. अाधिकारिक सूत्र की माने तो बियर में पानी का स्तर ही समाप्त हो चुका है. बरसात के बिना यहां जलजमाव फिलहाल संभव नहीं है.
नगर पंचायत अलर्ट : पानी की कमी से निजात पाने के लिए नगर पंचायत ने 19 टैंकर को विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए तैयार रखा है. नगर पंचायत के सभी नलकूपों को हर हाल में दुरुस्त रखने का निर्देश एसडीओ ने नगर पंचायत के अधिकारियों को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




