मोरचा ने बंद को अभूतपूर्व बताया

Updated at : 03 Jun 2017 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
मोरचा ने बंद को अभूतपूर्व बताया

खलारी : झारखंड विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोरचा ने बैठक कर गुरुवार के बंद की समीक्षा की. बैठक की अध्यक्षता विश्वनाथ गंझू ने की. संचालन महेंद्र उरांव ने किया. वक्ताअों ने कहा कि एनके एरिया का बंद अभूतपूर्व रहा. 12 घंटे तक विस्थापित रैयतों ने एरिया की सभी परियोजनाओं का काम ठप रखा. प्रबंधन की ओर […]

विज्ञापन
खलारी : झारखंड विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोरचा ने बैठक कर गुरुवार के बंद की समीक्षा की. बैठक की अध्यक्षता विश्वनाथ गंझू ने की. संचालन महेंद्र उरांव ने किया. वक्ताअों ने कहा कि एनके एरिया का बंद अभूतपूर्व रहा. 12 घंटे तक विस्थापित रैयतों ने एरिया की सभी परियोजनाओं का काम ठप रखा. प्रबंधन की ओर से बंद को असफल करने का पूरा प्रयास किया गया.
विस्थापितों को गिरफ्तार भी किया गया. बावजूद विस्थापितों ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाया. यह भी कहा गया कि इस बंदी के बाद भी प्रबंधन मांगों की अनदेखी करता है, तो मोरचा एनके एरिया के साथ मगध, पिपरवार व आम्रपालीएरिया में बड़ी सभा कर सभी एरिया को अनिश्चितकाल काल के लिए ठप करायेगा. बैठक में बहुरा मुंडा, महेंद्र उरांव, बालेश्वर उरांव, कमल मुंडा, सुरेश उरांव, कमलेश तूरी, रंथू उरांव, रामेश्वर मुंडा, नरेश भोगता, दशरथ तूरी, शिबू महली, सुभाष मुंडा, राजमुनि देवी, फूलो देवी, बसंती देवी, बुधनी देवी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola