2019 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : दीपक

खूंटी : भाजपा कार्यकर्ताओं पर पार्टी को गर्व है. वे पार्टी की रीढ़ हैं. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देने का दायित्व निभायें कार्यकर्ता. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री और संगठन के खूंटी जिला प्रभारी दीपक प्रकाश ने बुधवार को खूंटी क्लब परिसर में आयोजित भाजपा के विभिन्न मोरचा अध्यक्षों, सचिवों […]
खूंटी : भाजपा कार्यकर्ताओं पर पार्टी को गर्व है. वे पार्टी की रीढ़ हैं. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देने का दायित्व निभायें कार्यकर्ता.
उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री और संगठन के खूंटी जिला प्रभारी दीपक प्रकाश ने बुधवार को खूंटी क्लब परिसर में आयोजित भाजपा के विभिन्न मोरचा अध्यक्षों, सचिवों और अन्य पदधारियों की बैठक में कही.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव के बूथ स्तर पर बैठक कर संगठन को मजबूत करें. कहा कि आज से ही 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दें. पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों के कारण ही भाजपा देश के साथ-साथ विश्व की सबसे अधिक सदस्यता वाली राजनीतिक पार्टी बन गयी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में देश को नयी पहचान दिलायी. राज्य सरकार भी मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में लगातार विकास की ओर अग्रसर है. पार्टी की प्रदेश उपादधक्ष प्रिया सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास कार्य को लोग खुद बतायेंगे.पार्टी के जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि काफी कम समय में ही भारतीय जनता पार्टी ने पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनायी है.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जायें और उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निराकरण का प्रयास करें. बैठक को जिला उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत और विष्णु सोनी, महामंत्री विनोद नाग, युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष अनूप साहू, संजय साहू, जिला प्रवक्ता लव चौधरी सहित अन्य ने भी संबोधित किया. मौके पर बालमुकुंद कश्यप, सुरेश जायसवाल, विनोद भगत, संतोष जायसवाल, संजय मिश्रा, राज कुमार गुप्ता, रंदाय नाग, पिछड़ी जाति मोरचा के तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रामाशीष महतो, संजय नाग सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसके पूर्व पार्टी के नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




