खूंटी : नशे में धुत मजाक ही मजाक में मार दी महिला मुखिया को गोली, सभी 4 आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 25 May 2017 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी : नशे में धुत मजाक ही मजाक में मार दी महिला मुखिया को गोली, सभी 4 आरोपी गिरफ्तार

खूंटी : ओकरा पंचायत की मुखिया पुष्पा भेंगरा को गोली मारने के आरोप में चार आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपराधियों के पास से एक बंदूक और एक पिस्तौल बरामद हुआ है. तोरपा थाने से संपर्क कर पुलिस खूंटी थाना में चारों से पूछताछ कर रही है. पुलिस की पूछताछ में […]

विज्ञापन

खूंटी : ओकरा पंचायत की मुखिया पुष्पा भेंगरा को गोली मारने के आरोप में चार आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपराधियों के पास से एक बंदूक और एक पिस्तौल बरामद हुआ है. तोरपा थाने से संपर्क कर पुलिस खूंटी थाना में चारों से पूछताछ कर रही है.

पुलिस की पूछताछ में चारो ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. सबसे चौकाने वाली जो बात सामने आयी है वह ये है कि चारो अप‍राधियों ने शराब के नशे में महिला मुखिया को गोली मार दी. उनलोगों ने बयान दिया है कि वे नशे में धुत इधर उधर भटक रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर महिला मुखिया पर पड़ी और उसके साथ जोर जबरदस्‍ती करने लगे. महिला मुखिया ने जब विरोध किया तो उसे गोली मार दी.

गोली लगने के बाद भी महिला मुखिया ने हिम्‍मत नहीं हारा और वो स्‍वयं स्‍कूटी चलाकर घरतक आयी. उसके बाद उसे अस्‍पताल ले जाया गया. महिला मुखिया पुष्‍पा भेंगरा अभी खतरे से बाहर बतायी जा रही हैं.

ऐसे हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार मुहल्ले के एक मकान पर चढ़कर छुपे चारों को मुहल्लावासियों ने आवाज सुनकर चारों तरफ से घेरा और थाना को सूचित किया. खबर मिलते ही थाना प्रभारी अहमद अली बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों को खदेड़ कर पकड़ लिया.

चारों शराब के नशे में थे और स्वीकार किया की किसी महिला को गोली मारकर भागे हैं और मोहना टोली के एक मकान के छत पर चढ़कर छुपे थे. चारों तोरपा थाना क्षेत्र के पंडरा (अंगराबाडी के समीप) गांव के बताये जाते हैं

आपको बताते चलें कि आज ही तोरपा अंतर्गत ओकड़ा पंचायत की मुखिया पुष्पा भेंगरा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया, जिसे काफी गंभीर हालत में रिम्स ले जाया गया. बताया जाता है की चारों ने इस वारदात में अपनी संलिप्‍तता स्वीकार कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola