मांगें नहीं मानी, तो 21 से बंदी

Updated at : 18 May 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
मांगें नहीं मानी, तो 21 से बंदी

पिपरवार : डंपर ऑनर एसोसिएशन पिपरवार व एनके क्षेत्र की बैठक पंचवटी में बुधवार को सुखी गंझू की अध्यक्षता में हुई. इसमें पिपरवार व एनके एरिया से काफी संख्या में डंपर मालिक शामिल हुए. मुख्य रूप से 12 चक्का डंपरों का परिचालन बंद करने व डंपरों में कैरिंग कैपेसिटी के अनुसार कोयला ढुलाई की मांग […]

विज्ञापन
पिपरवार : डंपर ऑनर एसोसिएशन पिपरवार व एनके क्षेत्र की बैठक पंचवटी में बुधवार को सुखी गंझू की अध्यक्षता में हुई. इसमें पिपरवार व एनके एरिया से काफी संख्या में डंपर मालिक शामिल हुए.
मुख्य रूप से 12 चक्का डंपरों का परिचालन बंद करने व डंपरों में कैरिंग कैपेसिटी के अनुसार कोयला ढुलाई की मांग को लेकर प्रबंधन को 21 मई से दी गयी अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी को लेकर विचार-विमर्श किया गया. गत चार मई को वाहनों के धर-पकड़ के दौरान पिपरवार व एनके प्रबंधन की रांची डीटीओ के साथ 20 मई से डंपरों में कैरिंग कैपेसिटी के अनुरुप कोयला ढुलाई शुरू करने के वादे पर संदेह व्यक्त करते हुए डंपर मालिकों ने बताया कि अभी तक एक भी कांटा घर को चालू नहीं किया गया है.
जिससे डंपरों में लदे वजन की जांच हो. इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखी गंझू ने बताया कि प्रबंधन दबाव बना कर डंपर मालिकों से ओवर लोड डंपरों का परिचालन करवाती है. छापामारी में पकड़े जाने के बाद डंपर मालिकों को फाइन देना पड़ता है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 20 मई को एसोसिएशन की पुन: बैठक रखी गयी है. यदि प्रबंधन हमारी मांगों को नहीं मानता है तो 21 मई से डंपरों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जायेगा.
मौके पर नागेश्वर महतो, मिथिलेश प्रजापति, नरेश महतो, मोहन महतो, वासदेव मंडल, महेंद्र महतो, अनिल पांडेय, संजय यादव, संजय सिंह, विनोद विहारी, कृष्णा प्रसाद, चेतलाल साव, रवींद्र महतो, सद्दीक अंसारी, आलम अंसारी, सुनील साव, नरेश महतो आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola