आंधी व बारिश से कई पेड़ गिरे
Updated at : 14 May 2017 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

सिल्ली : सिल्ली के कई क्षेत्र में आंधी-बारिश से पेड़ गिरे हैं. कई के घर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. इसके साथ ही बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हुआ है. किसानों के फसल को भी नुकसान पहुंचा है. लगाम हरि मंदिर के समीप पेड़ गिरने से तिरला निवासी गुरुपद महली की बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी है. […]
विज्ञापन
सिल्ली : सिल्ली के कई क्षेत्र में आंधी-बारिश से पेड़ गिरे हैं. कई के घर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. इसके साथ ही बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हुआ है. किसानों के फसल को भी नुकसान पहुंचा है.
लगाम हरि मंदिर के समीप पेड़ गिरने से तिरला निवासी गुरुपद महली की बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी है. वहीं नायक जाबला निवासी हेमंत कोइरी के घर पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है. सूचना मिलने पर अंचल कार्यालय के कर्मियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया.बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है़ बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी हो रही है़
मुरी : आंधी के साथ हुई बारिश
मुरी. मुरी में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से लोगों को प्रचंड गरमी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि आंधी से पेड़ से आम गिर गये हैं, इससे मालिक काफी चिंतित हैं. दूसरी तरफ तुलिन के बोरघुटआ के पास सड़क एवं घरों पर कई पेड़ों की डाली गिरने से क्षति हुई है. बिजली के तार पर पेड़ गिरने से बिजली बाधित हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




