कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत
Updated at : 07 May 2017 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं कार्यकर्ता. उनके ही बलबूते भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. कार्यकर्ता संगठन को सशक्त करने, जनता को उनके अधिकारों को दिलाने व क्षेत्र को विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ें. यह बात शनिवार को खूंटी के नगर भवन में ग्रामीण विकास मंत्री सह […]
विज्ञापन
खूंटी : संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं कार्यकर्ता. उनके ही बलबूते भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. कार्यकर्ता संगठन को सशक्त करने, जनता को उनके अधिकारों को दिलाने व क्षेत्र को विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ें. यह बात शनिवार को खूंटी के नगर भवन में ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कही. कहा कि भाजपा के शासन में राज्य लगातार प्रगति कर रहा है.
रघुवर सरकार ने जैसा कहा था, आज वे वैसा कर दिखा रही हैं. दो साल में सरकार पर भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगे. पंचायतों को सशक्त बनाने की मुहिम छेड़ रखी है. सरकार की सोच है कि जब तक गांवों का विकास नहीं होगा, तब तक राज्य का समुचित विकास नहीं होगा. यही कारण है कि पंचायतों को विकास मामले में पूरा अधिकार दे दिया गया है. प्रदेश भाजपा के मंत्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया सिंह, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह, दिलीप स्वर्णकार ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और सशक्त करना है. कार्यकर्ता जनता को पार्टी की नीति व सिद्धांत से रूबरू कराने में कोई कसर नहीं छोड़ें.
पूर्व विधायक कोचे मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि भाजपा के शासन में राज्य हर क्षेत्र में विकास कर रहा है. कार्यकर्ता विकास का समुचित लाभ जनता को दिलायें. संगठन को और सशक्त बनायें. बताया गया कि 12,13 व 14 मई को पारसनाथ में शिक्षण वर्ग कार्यशाला का आयोजन होगा, जिसमें देश भर से चयनित कार्यकर्ता शामिल होंगे. प्रशिक्षण लेकर पार्टी कार्यकर्ता छह माह से लेकर एक साल तक बूथों में रहेंगे. संगठन को सशक्त बनायेंगे. बैठक में संगठन को सशक्त बनाने के बाबत कार्यकर्ताओं को कई दिशा-निर्देश दिये गये. संचालन बिनोद नाग ने किया.
मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, आदित्य प्रसाद गुप्ता, ज्योतिष भगत, दिलीप स्वर्णकार, फिरंगी साहू, अनूप साहू, विकास चौधरी, लव चौधरी, राजेश महतो, जितेंद्र कश्यप, जगन्नाथ मुंडा, रुकमिला देवी, कृपा सिंधु बेहरा, रंदाय नाग, सुरेश जायसवाल सहित विभिन्न प्रखंडों के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




