अपराधियों ने टेंपो चालक को गोली मारी, जख्मी

Updated at : 07 May 2017 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने टेंपो चालक को गोली मारी, जख्मी

खूंटी : गोविंदपुर-खूंटी मार्ग पर शनिवार को अज्ञात दो अपराधियों ने पलसा मोड़ के पास गोविंदपुर निवासी शमशाद आलम को गोली मार कर जख्मी कर दिया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी लाया. जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है. शमशाद की पीठ में गोली तिरछी लगी है. शमशाद […]

विज्ञापन

खूंटी : गोविंदपुर-खूंटी मार्ग पर शनिवार को अज्ञात दो अपराधियों ने पलसा मोड़ के पास गोविंदपुर निवासी शमशाद आलम को गोली मार कर जख्मी कर दिया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी लाया. जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है.

शमशाद की पीठ में गोली तिरछी लगी है. शमशाद गोविंदपुर से खूंटी के बीच यात्री टेंपो चलाता है. वह 10 बजे के करीब गोविंदपुर से यात्रियों को लेकर खूंटी आ रहा था. यात्री के रूप में उक्त दो हमलावर भी टेंपो में सवार थे. ज्योंही शमशाद ने युवकों से किराया मांगा. एक अपराधी ने कमर से पिस्टल निकाल कर चला दी. शमशाद के घायल होने के बाद हमलावर पलसा मोड़ के पास उतर कर फरार हो गये. कर्रा पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस हमलावरों की खोज में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola