जमीन किसी की और मुआवजा व नौकरी किसी और को
Updated at : 30 Apr 2017 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

डकरा : जमीन मेरी है और उसके बदले किसी और ने उस जमीन का मुआवजा और नौकरी सीसीएल से ले ली है. मेरे साथ हुई इस धोखाधड़ी में संबंधित विभाग के कुछ अधिकारियों की भी मिलीभगत है. यही वजह है कि बगैर जांच-पड़ताल के मेरी जमीन को किसी और का दिखा दिया गया है. यह […]
विज्ञापन
डकरा : जमीन मेरी है और उसके बदले किसी और ने उस जमीन का मुआवजा और नौकरी सीसीएल से ले ली है. मेरे साथ हुई इस धोखाधड़ी में संबंधित विभाग के कुछ अधिकारियों की भी मिलीभगत है.
यही वजह है कि बगैर जांच-पड़ताल के मेरी जमीन को किसी और का दिखा दिया गया है. यह शिकायत बाजारटांड़ के रहनेवाले सैयद अफाकउद्दीन गोल्डी ने सीसीएल विजिलेंस से की है. उन्होंने अपने शिकायत पत्र के साथ सीसीएल द्वारा दी गयी यह लिखित जानकारी की खाता नं 17, प्लॉट नं 344, 346, रकबा 3.82 एकड़ जो एलए केस नंबर टूआरवी/ 88-89, मौजा करकट्टा के बदले नौकरी और मुआवजा दिया जा चुका है.
अंचल कार्यालय द्वारा दी गयी लिखित जानकारी की उक्त जमीन मेरे दादा सैयद रफीकउद्दीन वल्द सैयत जकीउद्दीन की जमीन है. जिसकी खरीद-बिक्री का भी कोई प्रमाण अंचल कार्यालय में उपलब्ध नहीं है. इसके बाद उनके परिवार के साथ हुई इस धोखाधड़ी की विस्तृत जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




