जाम से तीन घंटे कोयला ढुलाई ठप
Updated at : 08 Mar 2017 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : सीएचपी/सीपीपी-बचरा साइडिंग ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर राय कोलियरी के निकट हो रहे सड़क निर्माण के कारण मंगलवार को जाम लग गया. इस कारण बचरा साइडिंग की कोयला ढुलाई ठप हो गयी. निर्माण स्थल पर दोनों ओर डंपरों की कतार लग गयी. कार्यालय जा रहे पिपरवार जीएम एसएस अहमद मौके पर पहुंचेे. वे स्वयं जाम […]
विज्ञापन
पिपरवार : सीएचपी/सीपीपी-बचरा साइडिंग ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर राय कोलियरी के निकट हो रहे सड़क निर्माण के कारण मंगलवार को जाम लग गया. इस कारण बचरा साइडिंग की कोयला ढुलाई ठप हो गयी. निर्माण स्थल पर दोनों ओर डंपरों की कतार लग गयी. कार्यालय जा रहे पिपरवार जीएम एसएस अहमद मौके पर पहुंचेे. वे स्वयं जाम हटाने में जुट गये. बाद में सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने पर जाम हटाया जा सका. लगभग तीन घंटे जाम रहने के बाद कोयला ढुलाई शुरू हो सकी.
साइडिंग का काम दो घंटे ठप कराया: बचरा साइडिंग के असंगठित मजदूरों ने बकाया बोनस व होली के पहले वेतन भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को दो घंटे तक साइडिंग का काम ठप करा दिया. बाद में प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद अपराह्न दो बजे साइडिंग का काम चालू हुआ. फरवरी का वेतन होली के पहले भुगतान करने पर सहमति बनी. मौके पर सीएचपी/सीपीपी पीओ आरबी सिंह, बचरा साइडिंग मैनेजर विशपनाथ, मनोज राम, ललित सिंह, सतपाल सिंह, श्रवण सिंह, तुलसी महतो, गणेश महतो, सोनू सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




