विश्वासियों ने मनाया राख बुध पर्व

Updated at : 02 Mar 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
विश्वासियों ने मनाया राख बुध पर्व

खलारी : खलारी शांतिनगर स्थित कैथोलिक चर्च में बुधवार की सुबह मसीही समुदाय के लोगों ने राख बुध पर्व मनाया. फादर सुनित बाखला ने मिस्सा पूजा करा कर राख बुध पर्व की शुरुआत की. फादर ने कहा कि राख बुध मना कर लेंट शुरू की जाती है. आज के चालीसवें दिन ईस्टर पर्व मनाया जायेगा. […]

विज्ञापन
खलारी : खलारी शांतिनगर स्थित कैथोलिक चर्च में बुधवार की सुबह मसीही समुदाय के लोगों ने राख बुध पर्व मनाया. फादर सुनित बाखला ने मिस्सा पूजा करा कर राख बुध पर्व की शुरुआत की. फादर ने कहा कि राख बुध मना कर लेंट शुरू की जाती है. आज के चालीसवें दिन ईस्टर पर्व मनाया जायेगा. इस लेंट से जन्मे सभी ईसाई समुदाय के लोग उपवास परहेज करेंगे.
ईस्टर के बाद उपवास परहेज समाप्त हो जायेगा. फादर ने संदेश में कहा कि हमारा शरीर मिट्टी से बना है और एक दिन उसी में मिल जायेगा. इसलिए ईश्वर की उपासना करें. यह शरीर भी ईश्वर का दिया हुआ है इसे उसे ही समर्पित करें. खजूर पर्व के दौरान व्यवहार में लाये गये खजूर की डाली का राख बना कर फादर सुनित बाखला तथा फादर जुलियानुस एक्का ने सभी विश्वासियों के माथे पर लगाया. शाम में आनेवाले मसीही विश्वासियों के लिए भी इसी तरह का कार्यक्रम किया गया. अंत में परम प्रसाद दिया गया.
इस मौके पर इनोसेंट कुजूर, जेरोमिना टोप्पो, सी कुजूर, प्रकाश कुजूर, ज्ञान कुजूर, मुकुल केरकेट्टा, रोबिन एक्का, नरेश करमाली, ज्योति कुजूर, एमएफ लुगून, अमित टोप्पो, सिस्टर लुसिया, रिचर्ड एक्का, मनोज खलखो, पीटर लकड़ा, बसील लकड़ा, रीता एक्का, प्रसन्न खलखो सहित काफी संख्या में मसीही विश्वासी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola