करकट्टा-विश्रामपुर में नीचे गया जलस्तर
Updated at : 02 Mar 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : एनके एरिया के आवासीय कॉलोनी करकट्टा-विश्रामपुर व आसपास के इलाकों में पेयजल एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. यह क्षेत्र चारों ओर से खदान से घिर गया है. हाल ही में केडीएच आउटसोर्सिंग पैच का काम शुरू किया गया है. इस इलाके का बड़ा भाग पुराने अंडरग्राउंड माइंस पर बसा है. खदान […]
विज्ञापन
खलारी : एनके एरिया के आवासीय कॉलोनी करकट्टा-विश्रामपुर व आसपास के इलाकों में पेयजल एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. यह क्षेत्र चारों ओर से खदान से घिर गया है.
हाल ही में केडीएच आउटसोर्सिंग पैच का काम शुरू किया गया है. इस इलाके का बड़ा भाग पुराने अंडरग्राउंड माइंस पर बसा है. खदान को गहरा किये जाने से जमीन का जलस्तर भी पाताल जा रहा है. कॉलोनी में खिलानधौड़ा तालाब से सीधे पानी सप्लाई की जाती है, जो पीने योग्य नहीं होता. करकट्टा सबस्टेशन के पास सीसीएल प्रबंधन द्वारा ही एक डीप बोर कराया गया था. जहां से लोग पीने का पानी ले जाया करते थे, लेकिन निकट में खदान गहरा किये जाने से बोर का जलस्तर नीचे चला गया है, और उसमें लगा कंप्रेशर पंप पर्याप्त पानी नहीं खींच पा रहा है. इसके अलावे खिलानधौड़ा के निकट एक कुआं था, लोग वहां से भी पीने का पानी लाया करते थे. यह कुआं भीषण गरमी में भी नहीं सूखता था, लेकिन इसबार गरमी के पहले ही इसका जलस्तर काफी नीचे चला गया है.
कुआं काफी गंदा भी हो गया है. प्रबंधन को इस बात की जानकारी है कि पूरी बस्ती इस कुएं पर आश्रित है, फिर भी इस पर किसी का ध्यान नहीं है. कुछ लोग पानी खरीद कर पी रहे हैं. गांव व बस्ती के लोगों का कहना है कि प्रबंधन न तो लोगों को विस्थापित कर रही है, न ही मूलभूत सुविधा दे रही है. लोगों में प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




