सड़क दुर्घटना में दो घायल
Updated at : 01 Mar 2017 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

मैकलुस्कीगंज : थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक के सामने टेंपो व मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गये. घटना लगभग तीन बजे की है. टेंपो नंबर जेएच 0 बीक्यू 2042 का चालक अभिषेक कुमार लपरा से हेसालौंग की ओर रफ्तार से जाने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे पल्सर मोटरसाइकिल नंबर […]
विज्ञापन
मैकलुस्कीगंज : थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक के सामने टेंपो व मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गये. घटना लगभग तीन बजे की है. टेंपो नंबर जेएच 0 बीक्यू 2042 का चालक अभिषेक कुमार लपरा से हेसालौंग की ओर रफ्तार से जाने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे पल्सर मोटरसाइकिल नंबर जेएच 01 बीएच 1953 सवार सुमित टानाभगत को टक्कर मार दिया. इस घटना में टेंपो पलट गया. टेंपो चालक अभिषेक कुमार को सिर में गंभीर चोटें, वहीं सुमित को मामूली चोटें आयीं है. टेंपो खलारी निवासी शिवशंकर राम की बतायी जाती है, जो फिलहाल केडी निवासी रणधीर महतो की देखरेख में चल रहा है. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




