मुंडारी भाषा को समृद्ध बनायें
Updated at : 27 Feb 2017 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार :भाषा किसी भी समाज का बड़ा हथियार होता है. अपनी भाषा के बिना कोई भी समाज समृद्ध नहीं हो सकता. मुंडारी भाषा को धारदार बनाये बिना, मुंडा समाज को आगे नहीं ले जाया जा सकता है. उक्त बातें भारत मुंडा समाज के प्रदेश स्तरीय मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री […]
विज्ञापन
पिपरवार :भाषा किसी भी समाज का बड़ा हथियार होता है. अपनी भाषा के बिना कोई भी समाज समृद्ध नहीं हो सकता. मुंडारी भाषा को धारदार बनाये बिना, मुंडा समाज को आगे नहीं ले जाया जा सकता है. उक्त बातें भारत मुंडा समाज के प्रदेश स्तरीय मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने बतौर मुख्य अतिथि कही.
यह कार्यक्रम भारत मुंडा समाज पिपरवार एनके एरिया के सौजन्य से बीओसीएम मैदान में आयोजित किया गया था. अध्यक्षता बहुरा मुंडा ने तथा संचालन प्रो सुभाष मुंडा व देवपाल मुंडा ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि मुंडा समाज का इतिहास काफी प्राचीन है.
सरकारी उपेक्षा के कारण इस समाज को इसका वाजिब हक नहीं मिल सका है. उन्होंने एकजुटता के साथ सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जरूरत पर बल दिया. कहा कि खनिज संपदा से भरपूर प्रदेश में मुंडा समाज को उसका आंशिक हिस्सा भी नहीं मिला. राजा पीटर ने वर्तमान व्यवस्था में अपना अस्तित्व बचाने के लिए हर तरह के आक्रमण से जूझने के लिए तैयार रहने की जरूरत बतायी.
सीएनटी-सीपीटी एक्ट मामले में आदिवासी समाज को अपनी संपत्ति को लूटने से बचाने के लिए सतर्क रहने को कहा. समाज की कार्यशैली की जानकारी के लिए अपने साहित्य को समृद्ध बनाने की जरूरत पर बल दिया. सुभाष चंद्र मुंडा ने मुंडा समाज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का विस्तार से परिचय कराया. समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सागर मुंडा, महासचिव ब्रजेंद्र हेंब्रम, सुशील पाहन, कालीचरण मुंडा, विजय कुमार मुंडा, पुष्पा कुमारी, चेतन नागेश, दुर्गा उरांव मुंडा, बूटन मुंडा, अर्चना कुमारी, उप प्रमुख बबलू मुंडा, जगदीश पाहन, कुलदीप मुंडा आदि ने विचार रखे. इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने समारोह स्थल पर लगे भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. कार्यक्रम के अंत में समारोह में शामिल लोगों ने वनभोज का आनंद उठाया. इससे पहले मुख्य अतिथि का पिपरवार पहुंचने पर बचरा चार नंबर चौक पर स्वागत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




