लॉन्च प्राइस से करीब ₹10000 सस्ता मिल रहा Google Pixel 10, चेक करें डिटेल्स

Published by : Shivani Shah Updated At : 30 Mar 2026 1:57 PM

विज्ञापन

गूगल पिक्सल 10 / फोटो- गूगल

Google का फ्लैगशिप फोन Pixel 10 अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. Vijay Sales पर इस मॉडल पर अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं. अगर आप भी इस मॉडल को सस्ते में खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो फिर देखिए यहां ऑफर डिटेल्स.

विज्ञापन

अगर आप Google के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 को काफी समय से खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण नहीं खरीद पा रहे थे, तो अब आपके पास अच्छा मौका है. क्योंकि, ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए इस मॉडल की कीमत अब कम गई है. Vijay Sales इस मॉडल पर 10 हजार तक का डिस्काउंट दे रहा है, जिससे आप इसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं.

Google Pixel 10 पर मिल रहा डिस्काउंट

Vijay Sales की वेबसाइट पर Pixel 10 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल 74,999 रुपये में लिस्टेड है, यानी ₹5,000 का सीधा डिस्काउंट. इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI या नॉन-EMI पर 5000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, इस पर 1000 रुपये का एक्स्ट्रा कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है.

ऐसे में आप इस मॉडल को डायरेक्ट डिस्काउंट, बैंक डिस्काउंट और कूपन के साथ पूरे 11 हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं.

विजया सेल्स पर गूगल पिक्सल 10 पर मिल रहे डिस्काउंट की डिटेल्स
विजया सेल्स पर गूगल पिक्सल 10 पर मिल रहे डिस्काउंट की डिटेल्स

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

  • 6.3-इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन
  • Tensor G5 प्रोसेसर, 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट
  • बैक पैनल में 48MP प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा
  • 10.5MP फ्रंट कैमरा
  • 4,970mAh बैटरी, 30W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग

क्या यह फोन खरीदना चाहिए?

Google Pixel 10 एक काफी बैलेंस्ड और पॉलिश्ड स्मार्टफोन है. इसका Tensor G5 प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों में स्मूद परफॉर्मेंस देता है, भले ही यह बेंचमार्क में टॉप न करे. हालांकि, इसकी चार्जिंग स्पीड स्लो है और हेवी गेमिंग के लिए यह सबसे बेहतर ऑप्शन नहीं है. लेकिन अगर आप एक क्लीन Android एक्सपीरियंस, शानदार कैमरा और AI फीचर्स चाहते हैं, तो यह फोन अभी के ऑफर में एक अच्छा डील साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Vivo Y11 से Galaxy A57 तक, भारत में लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola