काम को लेकर आपस में भिड़े ग्रामीण
Updated at : 24 Feb 2017 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : करकट्टा स्थित केडीएच पैच के विस्तारीकरण के दौरान रोजगार को लेकर ग्रामीणों का दो गुट आपस में भिड़ गया. उल्लेखनीय है कि केडीएच पैच का काम वीपीआर माइनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग के तहत कर रही है. गुरुवार को रोजगार की मांग को लेकर कुछ स्थानीय युवक खदान का काम बंद करा दिये. […]
विज्ञापन
खलारी : करकट्टा स्थित केडीएच पैच के विस्तारीकरण के दौरान रोजगार को लेकर ग्रामीणों का दो गुट आपस में भिड़ गया. उल्लेखनीय है कि केडीएच पैच का काम वीपीआर माइनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग के तहत कर रही है. गुरुवार को रोजगार की मांग को लेकर कुछ स्थानीय युवक खदान का काम बंद करा दिये. उनका कहना था कि खदान के विस्तारीकरण में उन्होंने सहयोग किया था. जिसके एवज में कंपनी ने रोजगार देने का आश्वासन दिया था.
खिलानधौड़ा की महिलाएं तथा कुछ युवकों ने काम बंद करने का विरोध किया. दोनों गुटों में तू-तू मैं-मैं से मारपीट होने लगी.कई लोग जख्मी भी हो गये. सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और काम चालू करवा दिया. दो दिनों के बाद पुलिस ने ग्रामीण, वीपीआर के प्रतिनिधि व केडीएच प्रबंधन को समझौता के लिए बुलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




