सरकार झारखंड को बेचने पर अमादा : सालखन
Updated at : 04 Feb 2017 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुरमू ने कहा कि राज्य सरकार जनता की भावना के विपरीत झारखंड को बेचने पर अमादा है. 16-17 फरवरी को सरकार द्वारा रांची में ग्लोबल सम्मिट का आयोजन जनता के साथ मजाक है. उक्त कार्यक्रम कर सरकार झारखंड की जनता की जमीन पर […]
विज्ञापन
खूंटी : आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुरमू ने कहा कि राज्य सरकार जनता की भावना के विपरीत झारखंड को बेचने पर अमादा है. 16-17 फरवरी को सरकार द्वारा रांची में ग्लोबल सम्मिट का आयोजन जनता के साथ मजाक है.
उक्त कार्यक्रम कर सरकार झारखंड की जनता की जमीन पर पूंजीपतियों को बसाने का काम कर रही है. मुरमू शुक्रवार को पत्रकार सम्मेलन में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के लिए राज्य के आदिवासी विधायक दोषी हैं. अगर सभी 28 आदिवासी विधायक इस्तीफा दे दें, तो जनता की भावनाओं की रक्षा होगी. सालखन ने कहा कि पार्टी द्वारा सात फरवरी को खूंटी में समाधान जनसभा व 14 फरवरी को राजभवन के समक्ष धरना दिया जायेगा. पत्रकार सम्मेलन में दामु मुंडा, दुर्गावती ऑड़ेया, भोला पाहन, मार्शल बारला, जेम्स नाग, मानसिंह तिरू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




