उत्पादन की आत्मा है सुरक्षा
Updated at : 25 Jan 2017 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी. एनके एरिया के रोहिणी परियोजना में 59वां सुरक्षा सप्ताह मनाया गया. ढोढ़ी परियोजना के सीनियर मैनेजर सह परियोजना पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने रोहिणी परियोजना में खदान सुरक्षा का निरीक्षण किया. काली मंदिर में पूरी टीम के अलावा जीएम, रोहिणी पीओ व अन्य अधिकारियों ने सुरक्षित खदान के लिए काली मां […]
विज्ञापन
खलारी. एनके एरिया के रोहिणी परियोजना में 59वां सुरक्षा सप्ताह मनाया गया. ढोढ़ी परियोजना के सीनियर मैनेजर सह परियोजना पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने रोहिणी परियोजना में खदान सुरक्षा का निरीक्षण किया. काली मंदिर में पूरी टीम के अलावा जीएम, रोहिणी पीओ व अन्य अधिकारियों ने सुरक्षित खदान के लिए काली मां से याचना की. अधिकारियों ने सुरक्षा का शपथ लिया. एनके एरिया के जीएम केके मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा उत्पादन का प्राण है.
सुरक्षा को मन, कर्म में लाना होगा. सुरक्षा सप्ताह पर्व की तरह है. इस मौके पर सुरक्षा के कमियों को देखने का और उसे दूर करने का अवसर मिलता है. सुरक्षा सप्ताह मनाने से प्रेरणा भी मिलती है. यहां के लोगों की सजगता के कारण ही रोहिणी में पिछले सात वर्षों से और एनके एरिया में पिछले तीन वर्षों से कोई भी बड़ी दुर्घटना नहीं हुई. उन्होंने सुरक्षा को अपने जीवन में उतारने कहा. रोहिणी पीओ एमके अग्रवाल ने भी लोगों को सुरक्षित उत्पादन करने को कहा. कन्वेयर राजेश कुमार, महेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, उज्ज्वल सिन्हा, रोहिणी खान प्रबंधक बिमल कुमार ने भी संबोधित किया. संचालन कुदरतुल्ला खान ने किया. 50 से अधिक कामगारों को सम्मानित किया गया. समारोह में रामजी ओझा, विवेक कुमार, एसपी सिंह, जशवंत पांडेय, रंजन सिंह, बसंत खलखो, सचिन गिरि सहित सभी अधिकारी व कामगार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




