पेड़ से टकरायी बाइक चालक की मौके पर मौत
Updated at : 17 Dec 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

पीछे बैठी युवती घायल अस्पताल में चल रहा है इलाज खूंटी : खूंटी के अराधना अस्पताल के समीप शुक्रवार को बाइक दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि पीछे बैठी युवती घायल हो गयी. उसे अराधना अस्पताल में भरती कराया गया है. नवाटोली कर्रा निवासी रोहितकुमार पल्सर बाइक (जेएच01 बीयू-4131) […]
विज्ञापन
पीछे बैठी युवती घायल अस्पताल में चल रहा है इलाज
खूंटी : खूंटी के अराधना अस्पताल के समीप शुक्रवार को बाइक दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि पीछे बैठी युवती घायल हो गयी. उसे अराधना अस्पताल में भरती कराया गया है. नवाटोली कर्रा निवासी रोहितकुमार पल्सर बाइक (जेएच01 बीयू-4131) से खूंटी से तोरपा की अोर जा रहा था.
बाइक के पीछे उसी गांव की विनीता हेरेंज बैठी हुई थी. अराधना अस्पताल के समीप तेज रफ्तार के कारण बाइक असंतुलित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकरायी. रोहित का सिर पेड़ से टकराने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थानेदार केके पंडा, सब इंस्पेक्टर भगवान प्रसाद सदल-बल पहुंचे. शव को कब्जे में लेलिया है.
घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने कहा कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था. अगर उसने हेलमेट पहना होता, तो उसकी जान बच सकती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




