Dhurandhar 2: IPL के बीच भी छाई ‘धुरंधर 2’, अब तक कितना पहुंचा कलेक्शन?

Updated at : 31 Mar 2026 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12

धुरंधर 2 (रणवीर सिंह), फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12: धुरंधर 2 दर्शकों को लगातार पसंद आ रही है. अच्छी कहानी, दमदार अभिनय और पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ की वजह से फिल्म की लोकप्रियता बनी हुई है. 12वें दिन की कमाई जानें.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज के सिर्फ 11 दिन में ही घरेलू नेट कलेक्शन में 846.87 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने अपने पहले पार्ट धुरंधर पार्ट 1 के पूरे थिएटरिक रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसका भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 840.20 करोड़ रुपये था. 12वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की, इसका फाइनल आंकड़ा आ गया है.

12वें दिन का कलेक्शन (डे वाइज कमाई के साथ)

  • Dhurandhar 2 box office Day 0: 43 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 1: 102.55 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 2: 80.72 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 3: 113 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 4: 114.85 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 5: 65 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 6: 56.60 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 7: 48.75 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 8: 49.70 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 9: 41.5 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 10: 62.85 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 11: 68.10 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 12: 25.30 करोड़

टोटल कलेक्शन: 872.17 करोड़

पुष्पा 2 -जवान का तोड़ा रिकॉर्ड

धुरंधर: द रिवेंज ने पुष्पा 2 (हिंदी में 425 करोड़) और जवान (327.88 करोड़) तथा पठान (318.5 करोड़) के पहले हफ्ते के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस सिर्फ सात दिनों में 1006.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिससे यह ‘पुष्पा 2’ के साथ मिलकर सबसे तेज 1,000 करोड़ ग्रॉस पार करने वाली भारतीय फिल्म बन गई.

IPL के बीच भी फिल्म की मजबूती

आम तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने पर लोग शाम को मैच देखने लगते हैं, जिससे थिएटर में दर्शक कम हो जाते हैं. लेकिन धुरंधर 2 पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ता. अच्छी कहानी और लोगों की तारीफ की वजह से दर्शक लगातार फिल्म देखने आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ ने दिलाई करण जौहर को 70 के दशक के सिनेमा की याद, रणवीर को लेकर क्या कह दिया?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola