ईद-मिलादुन्न-नबी का निकला जुलूस

Updated at : 14 Dec 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
ईद-मिलादुन्न-नबी का निकला जुलूस

खलारी : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर खलारी में ईद-मिलादुन्न-नबी का जुलूस निकाला गया. सभी अंजुमन कमेटी के लोग अपने-अपने मुहल्लों से जुलूस निकाला. जुलूस 11 बजे दिन में बैंक चौक खलारी में एकत्रित हुआ, जहां से जुलूस जेहलीटांड़, नया बस्ती, केडी मुख्य बाजार होते हुए शहीद चौक पहुंचा. जुलूस में लोगों ने […]

विज्ञापन
खलारी : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर खलारी में ईद-मिलादुन्न-नबी का जुलूस निकाला गया. सभी अंजुमन कमेटी के लोग अपने-अपने मुहल्लों से जुलूस निकाला. जुलूस 11 बजे दिन में बैंक चौक खलारी में एकत्रित हुआ, जहां से जुलूस जेहलीटांड़, नया बस्ती, केडी मुख्य बाजार होते हुए शहीद चौक पहुंचा. जुलूस में लोगों ने पैगंबर साहेब, इसलाम जिंदाबाद तथा जश्न-ए-ईद-मिलादुन्न-नबी जिंदाबाद के नारे लगाये.
शहीद चौक पहुंच कर जुलूस एक जलसा में तब्दील हो गया. जलसा में मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोहम्मद साहब ने दुनिया को बहुत ही पाक पैगाम दिया. कुरान शरीफ, सुन्नत तथा हदीस पर आधारित एक ऐसे धर्म की शुरुआत की जिसमें पहली बार सारे इंसान को बराबर का दर्जा मिला. वक्ताओं ने कहा कि मोहम्मद साहब ने अपने कुशल व्यक्तित्व के कारण समाज को एकसूत्र में बांधा. उन्होंने समस्त मानव जाति को अच्छाई पर चलने के लिए प्रेरित किया. जलसा के बाद लंगरखानी का आयोजन किया गया. इस जुलूस में मुस्तफानगर हुटाप, जी टाइप, मसजिद मुहल्ला, जामा मसजिद, महुआ धौड़ा, जेहलीटांड़, बाजारटांड़, रहमतनगर, मुंडा धौड़ा, छापर टोली तथा मायापुर के लोग शामिल थे.
सुन्नी बरेलवी कमेटी मुस्तफा नगर हुटाप की ओर से झांकी बनायी गयी थी. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जामा मसजिद के इमाम मौलाना फिरोज मखदुमी, खलारी बाजारटांड़ के इमाम मौलाना बदरूद्दीन, हारून रशीद बुखारी, मो अब्बास, कलीम रिजवी, बशीर, फैयाज अहमद सिधिकी, बशीर अहमद, आफताब आलम, मजहर आलम, नेजाम, हकीम अंसारी, मजीद अंसारी, गुलाम रसूल, कादिर आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola