40 में चार टीमों को मिला प्रथम स्थान

Updated at : 14 Dec 2016 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
40 में चार टीमों को मिला प्रथम स्थान

खलारी : भूतनगर डकरा में आयोजित चेहल्लुम मेला सह लाठी खेल प्रतियोगिता में शामिल चालीस टीमों में से चार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. प्रतियोगिता के अखाड़े में कई जिलों से आयी चालीस टीमों के खिलाड़ी अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किये. रविवार देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा. खेल में प्रथम पुरस्कार पानेवालों में मांडर […]

विज्ञापन
खलारी : भूतनगर डकरा में आयोजित चेहल्लुम मेला सह लाठी खेल प्रतियोगिता में शामिल चालीस टीमों में से चार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. प्रतियोगिता के अखाड़े में कई जिलों से आयी चालीस टीमों के खिलाड़ी अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किये.
रविवार देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा. खेल में प्रथम पुरस्कार पानेवालों में मांडर के हारिल कुंबा टोली तथा परियागो व लोहरदगा के रहमतनगर उदरंगी तथा करबला चौक उदरंगी शामिल हैं. द्वितीय पुरस्कार जोंजरो कुड़ू को दिया गया. सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप उनके प्रदर्शन के अनुसार बड़ा-छोटा डेग व स्टील ड्रम दिया गया. मसजिद मुहल्ला खलारी के दो भाई हाफिज व जॉनी अपनी गायिकी से कार्यक्रम में समा बांधे रहे. मेले के संरक्षक सह जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी ने टीमों का आभार जताते हुए कहा कि आपके आने से ही इतना बड़ा कार्यक्रम का आयोजन संभव हो पाता है.
आयोजन को सफल बनाने में सलामत अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी, असीम चटर्जी, राजेश उरांव, सोनू ठाकुर, मुसलिम अंसारी, आशिक अंसारी, रियाज अंसारी, असलम अंसारी, शिवा रजक, क्रांति तुरी, असदुल्ला अंसारी, विनोद तुरी, अनूप साव, नाजिम खान, मुमताज अंसारी, असलम अंसारी, विकास कुमार, हुसैन अंसारी, उपेंद्र ठाकुर आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola