पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क नहीं बनायी

बुंडू : बुंडू शहरी क्षेत्र में पीएचइडी विभाग द्वारा नगर में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे और पक्की सड़क को काट कर पाइपलाइन बिछायी जा रही है. पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क नहीं बनायी गयी है. पीच काटे जाने और सड़क को नहीं बनाने के कारण सड़क पर जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बन गया है. […]
बुंडू : बुंडू शहरी क्षेत्र में पीएचइडी विभाग द्वारा नगर में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे और पक्की सड़क को काट कर पाइपलाइन बिछायी जा रही है. पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क नहीं बनायी गयी है. पीच काटे जाने और सड़क को नहीं बनाने के कारण सड़क पर जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बन गया है. धूल उड़ने से भी लोग परेशान हैं. लोगों द्वारा इसकी शिकायत बुंडू नगर पंचायत के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बुंडू एसडीओ आकांक्षा रंजन से भी कर चुके हैं. बावजूद सड़क की पुरानी स्थिति बहाल कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




