खिलाड़ियों ने दिखाये करतब

Updated at : 12 Dec 2016 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने दिखाये करतब

खलारी : भूतनगर डकरा में चेहल्लुम मेला सह लाठी खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि खलारी इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद ने फीता काट कर मेले व अखाड़े का उदघाटन किया. सभी अतिथि अखाड़े में लाठी भांज कर प्रतियोगिता की शुरुआत की. इससे पूर्व अतिथियों को पगड़ी पहना कर तथा बैच लगा कर […]

विज्ञापन
खलारी : भूतनगर डकरा में चेहल्लुम मेला सह लाठी खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि खलारी इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद ने फीता काट कर मेले व अखाड़े का उदघाटन किया.
सभी अतिथि अखाड़े में लाठी भांज कर प्रतियोगिता की शुरुआत की. इससे पूर्व अतिथियों को पगड़ी पहना कर तथा बैच लगा कर स्वागत किया गया. इंस्पेक्टर राजदेव प्रसाद ने उदघाटन मौके पर कहा कि इस तरह के आयोजन से जहां खेल प्रतिभा सामने आती है, वहीं सामाजिक समरसता भी बनी रहती है. अखाड़े में खलारी के अलावे रांची, लोहरदगा, चान्हो, करबला चौक, कारगिल चौक सहित दर्जनों जगहों की टीमें हिस्सा ली. खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार, भाला आदि का एकल व सामूहिक खेल का एक से बढ़ कर एक प्रदर्शन किया. कई खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतब ने लोगों को अवाक कर दिया. खेल के दौरान तासा बजाने वाले लोग खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते रहे. अखाड़ा अपराह्न चार बजे शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा. उधर मेले में ग्रामीणों की खूब भीड़ उमड़ी. मेले में पारंपरिक मिठाइयां, शृंगार के सामान, घर-रसोई के उपयोगी सामान की खूब बिक्री हुई. बच्चों और महिलाओं के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले लगाये गये थे. ड्रैगन झूले का बच्चों ने खूब आनंद लिया.
मौके पर मौजूद लोग : इस अवसर पर एनके एरिया के एसओपी एके सिंह, डकरा पीओ यूसी गुप्ता, ओपी चौबे, बीएन पांडेय, जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी, मुखिया शांति देवी, पुतूल देवी, अनि जे पांडेय, इसलाम अंसारी, सलामत अंसारी, कमल मुंडा, इसमाइल अंसारी, कक्कू सिंह, सुनील सिंह, सोनू पांडेय, मुमताज अहमद, अजदुल्ला अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola